बोकारो, मार्च 14 -- फुसरो, प्रतिनिधि। बेरमो प्रखंड कार्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच 11 यूनिट सुकर वितरण किया गया। बेरमो प्रमुख गिरजा देवी ने कहा कि सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ लेकर लाभान्वित होने का काम करें। कहा कि विकास के लिए बहुत सी योजनाएं है। जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। बीडीओ मुकेश कुमार ने योजना के बारे में जानकारी दी। कहा कि अन्य भी काफी विकास योजनाएं हैं। बेरमो विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, डॉ सुजाता मुखर्जी, मुन्ना सिंह आदि भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...