पाकुड़, मार्च 24 -- महेशपुर। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में मंगलवार को बीडीओ डाॅ.सिद्धार्थ शंकर यादव, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी इंद्रजीत राउत ने सभी डीलरों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रुप से प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी डीलरों से किरासन तेल की आवश्यकता से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही मार्च 2026 माह के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं ग्रीन कार्ड के तहत खाद्यान्न वितरण, धोती-साड़ी वितरण, नमक वितरण तथा ई-केवाईसी की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध एवं लाभुकों के अनुकूल होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर का...