देवघर, मार्च 21 -- देवघर। जिला पशुपालन एवं सहकारिता विभाग परिसर में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पशु मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मौके पर पशुपालकों एवं कृषकों को उन्नत एवं वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने तथा पशु-पक्षियों के नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गयी। इस दौरान पशुपालकों को राज्य सरकार की मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं-एनएलएम, एलएचडीसीपी, एनएआईपी और एबीआईपी-एसएस सॉर्टेड सीमेन मादा पशु गर्भाधान योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही एलएचडीसीपी के तहत एफएमडी, पीपीआर, ब्रूसेलोसिस, एलएसडी और सीएसएफ जैसे रोगों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराने पर व...