देवघर, मई 26 -- सारवां,प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मझिलाडीह में लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एमएमडीपी किट एवं एमसीआर फुटवेयर वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन चिकित्सा प्रभारी की देखरेख में मंगलवार को किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 20 योग्य लाभुकों के बीच एमएमडीपी किट एवं विशेष एमसीआर फुटवेयर वितरण किया गया। लाभुकों को किट का बेहतर एवं सही उपयोग, पैरों की नियमित सफाई, सूजन की उचित देखभाल तथा एमसीआर फुटवेयर पहनने के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इसके साथ ही लिम्फेटिक फाइलेरिया एवं मच्छर जनित बिमारियों से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने तथा समय पर उपचार कराने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जागरुकता कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के एसआई मनोज पांडेय, स...