पाकुड़, जून 24 -- प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं ग्रीन राशन कार्डधारियों के राशन कार्ड में जाति प्रमाण पत्र अद्यतन करने संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जिले में शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा करने का निर्देशप्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रमुख उपस्थित व्यक्ति प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी इंद्रजीत राउत के अलावे जिला से आए ऑपरेटर ऋषभ पांडेय, सन्नी, कंचन यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान राशन कार्ड में जाति प्रमाण पत्र अद्यतन करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही लाभुकों का मोबाइल सीडिंग एवं ई-केवाईसी कार्य शीघ्र एवं त्र...