कटिहार, मार्च 19 -- प्राणपुर,संवाद सूत्र। कटिहार-मालदा रेलखंड के लाभा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक सड़क काफी जर्जर हो जाने के कारण राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों में महिपाल साह, सीताराम साह ने बताया कि मुख्य सड़क होने के कारण लाभा ,बंगरूवा ,मकरचल्लाह अमडोल,लालगंज सहित कई गांवों के लोगो का हर दिन इसी जर्जर सड़क से आवागमन होता है।सड़क इतना जर्जर हो चुका है कि आवागमन करते समय हर दिन कोई न कोई अप्रिय घटना होती रहती है। खासकर लोगो को रात के अंधेरे में आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गांव के मो सरफुद्दीन ,मो तैयब ,मो जहांगीर ,मो मुसलम ,मो मजिरुद्दीन सहित कई लोगो ने बताया कि रेलवे के इस जर्जर सड़क से आवागमन करना लोगो को काफी मुश्किल हो रहा है । ग्रामीणों ने रेलवे के अधिकारियों से अविलम्ब जर्जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.