संभल, मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित 9 दिवसीय जन जागरण, प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम का समापन लाभार्थी सम्मेलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाब देवी ने तमाम योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस बीच बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। गुरूवार को पजाया स्थित बस स्टैंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाबदेवी, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास वार्ष्णेय व सीडीओ गोरखनाथ भटट ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद उद्यान, कृषि, पशुपालन, आईसीडीएस, उद्योग व शिक्षा समेत अन्य विभागों की स्टॉलों व सूचना विभाग की प्रदर्शनी का निरीक्षण कर जानकारी ली। राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की योजनाएं अंतिम व...