चाईबासा, अप्रैल 29 -- चाईबासा। सदर प्रखंड चाईबासा के नीमडीह पंचायत में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास, अंबेडकर आवास, प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को प्रोत्साहित करने के लिए गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत ग्राम नीमडीह गांव की अबुआ आवास के लाभार्थी चांदनी गोप के गृह प्रवेश के अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी अमरजीत कुजूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत, मुखिया सुमित्रा देवगम, वार्ड सदस्य अमोल विश्वकर्मा, पंचायत सचिव पूनम कुमारी की उपस्थिति में नारियल फोड़कर किया। साथ ही लाभार्थी को आवास की सांकेतिक चाभी तथा गिफ्ट के रूप में प्रेशर कुकर दिया गया। इस अवसर पर नेपाली गोप, अनिल गोप, पंचायत में ग्रामीण समिति अध्यक्ष रंजन सिंह, मटकमहातु पंचायत सचिव जगबंधु दास एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- ट...