बस्ती, मई 22 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विकास खंड रुधौली में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। लाभार्थी के खाते में भेजी जाने वाली धनराशि दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दी गई, जिसके बाद खंड विकास अधिकारी ने जांच के आदेश दिए। गनवरिया कला निवासी रामकरन पुत्र राममनोरथ को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 40 हजार रुपये की किस्त जारी की जानी थी, लेकिन तत्कालीन लेखाकार ने यह राशि लाभार्थी के खाते में न भेजकर भानपुर बाबू निवासी राकेश कुमार के खाते में भेज दी गई। मामले की जांच में सामने आया कि आवासीय फीडिंग के दौरान गलत खाता संख्या दर्ज हो गई, जिससे यह त्रुटि हुई। बीडीओ अनिल कुमार यादव ने संबंधित लेखाकार से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हिंदी ह...