मऊ, सितम्बर 7 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने सोमवार को विकास भवन सभागार में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों की बारी-बारी से गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अपने-अपने विभाग से संबंधित विकासपरक, जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक कार्यक्रमों की सूची एवं आंकड़ों का संकलन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- प्रधा...