पीलीभीत, जून 17 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, उपचार व्यवस्था, जांच सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा के निर्देश पर सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य डॉ. पूजा सिंधवानी ने किया। इस दौरान विभागाध्यक्ष एवं आचार्य डॉ. अरुण सिंह, डॉ. पायस राज वर्मा तथा डॉ. महेश कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे। संवाद के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के लाभार्थियों,...