मोतिहारी, मई 16 -- पताही। अंचल क्षेत्र के बखरी पंचायत के चम्पापुर व रतनसायर गांव में विगत दिनों हुए अगलगी की घटना में पीड़ित परिवार के लाभार्थी को शनिवार को सीओ नाज़नी अकरम ने 12-12 हजार की सहायता राशि का चेक दिया। सीओ नाज़नी अकरम ने बताया कि विगत दिनों अंचल क्षेत्र के चम्पापुर व रतनसायर गांव में आग लग गईं थी। चम्पापुर निवासी विकास कुमार का घर व घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। साथ ही रतनसायर गांव निवासी छठु महतो के घर में अचानक आग लग गईं थी। जिसके बाद कर्मी को भेजकर क्षति का आकलन कराया गया था। जांचोपरान्त शनिवार को लाभुक विकास कुमार की पत्नी पिंकी कुमारी तथा छठू महतो की पत्नी द्रौपदी देवी को सरकार से मिलने वाली सहायता राशि का 12-12 हजार रुपए का चेक दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...