कौशाम्बी, मार्च 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। ब्लॉक प्रमुख मंझनपुर सरला राय की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सरस हॉल में प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस दौरान ग्राम्य विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना से संबंधित पांच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा दो लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान किया। इसी प्रकार उन्होंने पंचायतीराज विभाग अंतर्गत 85 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी, डीडीओ शैलेन व्यास, पीडी मनोज वर्मा एवं डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...