आजमगढ़, फरवरी 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित लोक भवन से ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रदेश की 1.86 करोड़ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को नि:शुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल वितरण योजना का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का कलक्ट्रेट के पास स्थित अंबेडकर पार्क में लाइव प्रसारण किया गया। इसमें जिले की करीब पांच सौ महिलाओं ने प्रतिभाग कर लाइव प्रसारण देखा। इसके बाद सीडीओ परीक्षित खटाना, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा, लालगंज के भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने 20 लाभार्थी महिलाओं को प्रतीकात्मक चिह्न के रूप में सिलेंडर एवं चेक का कटआउट दिया। सीडीओ परीक्षित खटाना ने कहा कि होली के उपलक्ष्य में उज्ज्लवा लाभार्थियों के दो सिलेंडर नि:शुल्क रिफिल कराए जा रहे है...