गोंडा, फरवरी 5 -- गोण्डा, विधि संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला जज दुर्ग नरायन सिंह के निर्देश में आगामी 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता शिविर की तैयारियों को लेकर गुरुवार को सिविल कोर्ट के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी अपर जिला जज दानिश हसनैन ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को से कहा कि मेगा कैंप में शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थियों को चिन्हित कर लिया जाए। चिन्हित लाभार्थियों को उनका हक दिलाने के लिए यह कैंप आयोजित किया जा रहा है। सिविल जज सीनियर डिवीजन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव अपेक्षा सिंह ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पात्रों को लाभ दिलाने के लिए इस मेगा कैंप का व्यापक स्तर प्रचार प्रसार किया जाए। क...