रामगढ़, फरवरी 18 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड कार्यालय सभागार में मनरेगा की बिरसा हरित ग्राम योजना को सफल बनाने के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला के दुसरे दिन बुधवार को चाड़ी पंचायत के कुसुमडीह गांव का भ्रमण करवा कर प्रशिक्षणार्थियों को आम बागवानी योजना का भौतिक निरीक्षण कराया गया। यह प्रशिक्षण जिला ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर बिरसा हरित ग्राम योजना को प्रभावी बनाने व योजना को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में शामिल विभिन्न पंचायतों के बागवानी योजना के लाभार्थी व बागवानी सखियों को विशेषज्ञों की टीम योजना की बारीकियों से अवगत करा रही है। प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को बागवानी से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई। बीडीओ डॉ सुधा वर्मा व प्रशिक्षकों ने बताया कि बागवानी के लिए उपय...