हमीरपुर, जून 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वे-2024 के आधार पर स्थायी पात्रता सूची तैयार किए जाने को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने पर चर्चा हुई। बैठक में सीडीओ, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम अभिषेक गोयल ने शासन एवं आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में पात्रता सूची तैयार करने की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए。 यह भी पढ़ें- हर ग्राम पंचायत स्तर पर आवास सूची का होगा प्रस्तुतीकरणग्राम सभाओं का आयोजन बैठक में बताया गया कि जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में 22 से 30 जून...