खगडि़या, जून 10 -- खगड़िया । नगर संवाददाता कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को राज्य सरकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में पेंशन राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पेंशन लाभार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। सीधा प्रसारण के दौरान बिहार सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को पेंशन की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- लाभुकों के खाते में भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जिससे वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांग ...