गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना को लेकर सीएमओ डॉ राजेश झा ने मंगलवार को समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि योजना के तहत पात्र अधिकाधिक लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में जिले भर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ता शामिल हुईं। सीएमओ डॉ झा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आयुष्मान भारत योजना के पात्र सभी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। खासतौर से 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों का कार्ड बनाना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए समुदाय के बीच अधिकाधिक प्रचार प्रसार कराया जाए। आवश्यकतानुसार कैम्प प्लान किए जाएं और पहले से सूचना देकर लोगों के कार्ड बनाए जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...