उरई, सितम्बर 3 -- उरई। संवाददाता प्रदेश सरकार द्वारा की गई लाभांश में वृद्धि को लेकर कोटेदारों ने मुख्यमंत्री की इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने आभार प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर मांग की है कि उनकी अन्य समस्याओं का भी निराकरण यथाशीघ्र किया जाए।इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन के जिलाध्यक्ष जयदेव सिंह यादव के नेतृत्व में गुरुवार को राशन विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपकर अवगत कराया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटेदारों की बड़ी समस्या की सुध लेते हुए उनके लाभांश में 35 प्रति कुंतल की वृद्धि कर समाधान किया है। यह भी पढ़ें- लाभांश बढ़ने पर कोटेदारों ने जताया सरकार का आभार यह मांग काफी समय से की जा रही थी। शासन की इस पहल पर उन्ह...