हमीरपुर, सितम्बर 1 -- हमीरपुर। प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में की गई बढ़ोत्तरी से कोटेदारों में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 रुपए प्रति कुंतल से बढ़ाकर 125 रुपए प्रति कुंतल किए जाने पर ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के पदाधिकारियों और कोटेदारों ने मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री के प्रति आभार जताया। संगठन के जिलाध्यक्ष सुमंत शर्मा की अगुवाई में हमीरपुर, राठ, मौदहा और सरीला तहसील क्षेत्र के उचित दर विक्रेता एकत्र हुए। संगठन के प्रतिनिधियों ने डीएम और जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं विभागीय मंत्री मनोज कुमार पांडेय को धन्यवाद ज्ञापन भेजा। यह भी पढ़ें- कोटेदारों का लाभांश बढ़ाने पर सीएम योगी का जताया आभार कोटेदारों ने कहा कि लाभां...