लाभांश बढ़ने पर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने जताया आभार
संभल, सितम्बर 3 -- उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किए जाने पर उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। परिषद के जिलाध्यक्ष अमित गौतम के नेतृत्व में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को आभार एवं धन्यवाद पत्र भेजा गया। परिषद ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 17 अगस्त को लाभांश बढ़ाने का निर्णय उचित दर विक्रेताओं के हित में महत्वपूर्ण कदम है। अब तक विक्रेताओं को 90 रुपये प्रति कुंतल लाभांश मिलता था, जिसे बढ़ाकर 125 रुपये किए जाने से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। परिषद ने पत्र में कहा कि उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- लाभांश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.