बलरामपुर, अगस्त 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि किए जाने पर जिले के कोटेदारों में खुशी है। सोमवार को कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष जीवन लाल यादव के नेतृत्व में उचित दर विक्रेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम धन्यवाद ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। कोटेदारों ने सरकार के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के प्रति आभार जताया। सरकार के निर्णय के बाद अब उचित दर विक्रेताओं को 90 रुपये के स्थान पर 125 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलेगा। कोटेदार संघ ने इसे लंबे समय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े विक्रेताओं के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। पदाधिकारियों का कहना है कि लाभांश बढ़ने से कोटेदारों को आर्थिक राहत...