लखनऊ, फरवरी 17 -- लखनऊ, संवाददाता। लाभांश बढ़ाए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के कोटेदारों ने आंदोलन के दूसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत होली के बाद 11 मार्च को जिला मुख्यालयों पर कोटेदार धरना-प्रदर्शन करेंगे। छह अप्रैल को विधानसभा तक मार्च निकालेंगे। इधर दो माह के दौरान अगर सरकार ने लाभांश बढ़ाने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया तो एक मई से कोटेदार राशन की उठान और वितरण ठप कर देंगे। ऑल इंडियन फेयर प्रॉइस शॉप डीलर के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी और उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मेहरोत्रा ने बताया कि 11 मार्च को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कोटेदार एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि अगर दो माह में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो एक मई से प्रदेश भर के कोटेदार अनिश्चितकालीन राशन की उठान और व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.