लखनऊ, फरवरी 13 -- 17 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को किया स्थागित दो अप्रैल को विधानसभा घेराव की तैयारी लखनऊ, संवाददाता। लाभांश बढ़ाए जाने की मांग को लेकर ईकोगार्डेन में 11 दिनों तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद कोटेदार अब अप्रैल में आंदोलन का दूसरा चरण शुरू करेंगे। इस दौरान अगर सरकार ने लाभांश बढ़ाए जाने पर कोई फैसला नहीं लिया तो अप्रैल में प्रदेश भर के कोटेदार विधानसभा का घेराव और अप्रैल माह के राशन वितरण को भी ठप कर देंगे। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने बताया कि कोटेदारों के चारों संगठनों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र को देखते हुए 17 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को स्थागित कर दिया गया है। मार्च में होली के त्योहार को देखते हुए अब दो अप्रैल को विधा...