गिरडीह, अप्रैल 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के लगभग 100 विद्यालयों में कई मदों की राशि डीएसई की लापारवाही से लैप्स होने का आरोप अलकापुरी निवासी निर्मला कुमारी ने लगाया है। उन्होंने डाक के माध्यम से गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, डीसी रामनिवास यादव व अखबारों को पत्र प्रेषित किया है। प्रेषित पत्र में निर्मला ने कहा कि गिरिडीह जिले की सदर प्रखंड में लगभग 100 विद्यालयों की कक्षा प्रथम और द्वितीय के बच्चो की यूनिफार्म की राशि के साथ, ईको क्लब की राशि, आईसीटी लैब की राशि और अन्य मदों की राशि डीएसई गिरिडीह की लापरवाही के कारण पूरी तरह से लैप्स हो गया। बताया कि डीएसई गिरिडीह द्वारा एक पत्र निर्गत किया गया था। जिसमें ये आदेश दिया गया कि विभिन्न मदों के कार्यों की जिओ टैगिं...