हाजीपुर, दिसम्बर 12 -- भगवानपुर। भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव से करीब दो वर्ष पूर्व घर मुजफ्फरपुर जाने के लिए निकले युवक का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है। लापता युवक के इंतजार में परिजनों का बुरा हाल हो गया। युवक की पत्नी और बच्चे का रो-रोकर हाल बेहाल है। लापाता युवक करीब 40 वर्षीय राकेश कुमार पिता स्व.अनुप राय सलेमपुर गांव का रहने वाला है। युवक राकेश का लापता होने की भगवानपुर थाना में एफआईआर भी दर्ज कराया गया था। लेकिन पुलिस को भी लापाता राकेश का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। राकेश कुमार बीते 11 सितंबर 2023 को ढाई बजे दिन में अपने घर से मुजफ्फरपुर जाने के लिए निकला था। राकेश मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत सिकंदरपुर में पीडब्ल्यूडी में काम करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...