वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार रात ट्रैफिक पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक की। काम में लापरवाही और एक माह में उल्लेखनीय काम न करने पर बैठक में ही लोहता थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य एवं भेलूपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी को फटकार लगाते हुए लाइनहाजिर कर दिया। चेतावनी दी कि काम नहीं करने वालों को थाने की कमान नहीं दी जाएगी। सीपी ने दो अन्य थाना प्रभारी बदले हैं। दो उप निरीक्षकों को थाने की कमान दी है। कपसेठी थाना प्रभारी रहे सधुवन राम को चोलापुर की कमान दी है। जबकि रामनगर से हाल ही में यूपी कॉलेज प्रकरण में हटाए गए दुर्गा सिंह को भेलूपुर थाने का प्रभारी बनाया है। उप निरीक्षक दिगंबर उपाध्याय को लोहता, उप निरीक्षक विकास कुमार मौर्या को कपसेठी थानाध्यक्ष बनाया है। पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं...