गढ़वा, अप्रैल 1 -- कांडी, प्रतिनिधि। निर्वाचन कार्यों में बरती जा रही शिथिलता को लेकर अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। कार्यों में लापरवाही बरतनेवाले बीएलओ को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें अपनी मूल सेवा से हाथ धोना पड़ सकता है। सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। अंचलाधिकारी ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रखंड की रिपोर्ट अत्यंत असंतोषजनक प्राप्त हो रही है। विशेषकर एएसडी- एब्सेंट, शिफ्टेड और डेड रिपोर्ट और मैपिंग के मामले में कांडी पूरे जिले में सबसे पिछड़ गया है। अब तक मात्र 15 बीएलओ ने ही अपनी रिपोर्ट जमा की है। उसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी ने 2 अप्रैल को दोपहर 2 बजे प्रखंड कार्यालय में सभी बीएलओ की एक महत्...