हरदोई, सितम्बर 3 -- हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में वीबी-जी रामजी, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों से समन्वय कर समय से काम पूरा कराने को कहा गया। खराब प्रगति पाए जाने पर खण्ड विकास अधिकारी हरपालपुर, सण्डीला एवं भरखनी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वीबीजीरामजी के अन्तर्गत मानव दिवस सृजन, अपूर्ण कार्यों, जीआईएस मॉनिटरिंग एवं एनएमएमएस की प्रगति की समीक्षा की गई। एग्री-पॉन्ड/पोषण शेड, आंगनबाड़ी केन्द्र, अन्नपूर्णा भवन, खेल मैदान, ड्रेन कवर, सोक पिट, तालाब निर्माण एवं जीर्णोद्धार तथा अमृत सरोवर सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति परखी गई। यह भी पढ़ें- Paku...