हमीरपुर, मार्च 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बरती जा रही लापरवाही से वृद्ध की मौत के बाद नाराज कोरी समाज महासंस्थान ने डॉ.अम्बेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को देकर ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर व स्टाफ के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। कोरी समाज महासंस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुरेश कुमार कोरी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि उनके संस्थान के कार्यकर्ता शहर के जेल तालाब मुहाल निवासी रामहेत अनुरागी की बीते 22 मार्च की देर रात अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले गए। यहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने देखा और इंजेक्शन लगाकर वार्ड में लिटा दिया। सुबह 11 बजे तक रामहेत इमरजेंसी वार्ड में तड़पता रहा। इसके बाद उसे भर्ती वा...