हमीरपुर, मार्च 29 -- हमीरपुर, संवाददाता। इलाज में लापरवाही से कोरी समाज संगठन के कार्यकर्ता की मौत के मामले में कार्यवाही ना होने से आहत संगठन ने रविवार को सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति को ज्ञापन सौपा है। जिसमे बाहरी टीम से मामले की जांच व पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की गई। कोरी समाज महासंस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुरेश कोरी की अगुवाई में रविवार को दिए ज्ञापन में बताया कि बीते 22 मार्च की देर रात संगठन के जिला उपाध्यक्ष रामहेत अनुरागी की अचानक तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया था। यहां एमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की लापरवाही के चलते रामहेत अनुरागी लगभग 12 घंटे तक तड़पता रहा। समय पर इलाज ना मिल पाने से उसकी मौत हो गई थी। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है। महासंस्थान ने मामले की जांच मंडलीय टीम से कराने के साथ ही पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.