लखनऊ, मार्च 23 -- नगर निगम में कामकाज को लेकर लापरवाही बरतने वाले टैक्स इंस्पेक्टरों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है। नगर निकाय निदेशालय ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर शहर के सभी जोनों से सबसे लापरवाह टैक्स इंस्पेक्टरों के नाम मांगे हैं। हर जोन से तीन-तीन इंस्पेक्टर चिन्हित कर उनकी सूची 25 मार्च तक हर हाल में उपलब्ध कराने को कहा गया है। 8 जोन से 24 इंस्पेक्टर निशाने पर: नगर निगम के कुल 8 जोनों से इस प्रक्रिया के तहत 24 टैक्स इंस्पेक्टरों के नाम मांगे गए हैं। ये वे अधिकारी होंगे जिनके कामकाज में लगातार शिकायतें मिली हैं या जिनकी कार्यशैली से राजस्व वसूली प्रभावित हुई है। निदेशालय की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।राजस्व वसूली में ढिलाई बनी वजहसूत्रों के मुताबिक, हाउस टैक्स और अन्य करों की वसूली में अपेक्षित प्रगति न होने और शिकायत...