पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पीलीभीत। बरखेड़ा में लापरवाही से स्कूली वैन चलाने वाले चालक का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। चालक अब 90 दिनों तक वाहन नहीं चला सकेगा। इसकी जानकारी मंडलीय अधिकारियों समेत स्कूल प्रबंधन को भी जारी की गई है।लिटिल स्टर अकादमी कि वैन शुक्रवार को खजुरिया, पचपेड़ा, दौलतपुर, मोहम्मद गंज रम्पुरा, लखनऊ कलां आदि गांव के नन्हें मुन्ने बच्चों को ले स्कूल आ रही थी। बताया जा रहा है कि चालक फोन पर बात करते हुए तेज स्पीड वैन को चला रहा था। इसी दौरान लखनऊ कला गांव के पास चालक वाहन की रफ्तार पर से संतुलन खो बैठा और बिजली पोल से वैन टकरा गई। यह भी पढ़ें- बच्चों को ले जा रही स्कूली वैन बिजली के पोल से टकराई, चीख पुकार मची हादसे के दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में घटना स्थल पर ग्रामीण एकत्र हो गए और बच्चों को वैन से बाहर नि...