कन्नौज, फरवरी 25 -- हसेरन, संवाददाता। विकास खण्ड कार्यालय का बुधवार को सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य मुख्य विकास अधिकारी ने बताया जो भी परिवार समूह से नहीं जुड़े हैं। उनको शत प्रतिशत जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने खंड विकास अधिकारी हसेरन राम सिंह को समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए। विकासखंड परिसर में साफ सफाई को भी देखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...