फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 17 -- फर्रुखाबाद। फार्मर रजिस्ट्री को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई जिसमें डीएम ने लापरवाही बरतने वाले एडीओ पंचायत और कृषि को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि ब्लाक स्तर पर फार्मर रजिस्ट्री बनाये जाने को कार्मिकों की समीक्षा नहीं की जा रही है जिससे किसानों का डाटा लंबित है। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्मिकों की प्रगति की रोजाना समीक्षा करें और जल्द किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाना सुनिश्चित करें। इस कार्य में लापरवाही यदि कोई कर्मचारी करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस बैठक में सीडीओ विनोद कुमार गौड़, उपायुक्त मनरेगा कपिल कुमार, जिला विकास अधिकारी एसके तिवारी, उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...