मधुबनी, जनवरी 2 -- खजौली। खजौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतींद्र नारायण की अध्यक्षता में चतुर्थ एएनसी, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान तथा संस्थागत प्रसव को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएचसी कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि गर्भवती महिलाओं की नियमित एएनसी जांच और डाटा संधारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने प्रखंड मूल्यांकन अनुश्रवण सहायक, परिवार नियोजन परामर्शी (काउंसलर), जीएनएम, एएनएम व लैब टेक्नीशियन को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह 9, 15 और 21 तारीख को आयोजित एएनसी जांच शिविर में आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं की चतुर्थ एएनसी जांच अनिवार्य रूप से की जाए तथा हाई रिस्क गर्भवती लाभार्थियों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.