हल्द्वानी, नवम्बर 12 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विधायक राम सिंह कैड़ा ने लोनिवि के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर डामरीकरण करने, अन्य मोटर मार्गों की डीपीआर बनाकर शासन को भेजने, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस 4 के अंतर्गत ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में मोटरमार्ग विहीन गांवों की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा। बैठक में विधायक राम सिंह कैड़ा ने योजनाओं के कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बात कही। विधायक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्राथमिक विद्यालयों और जूनियर इंटर कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति करने को कहा। वहीं शिक्षा विभाग ने 15 दिसंबर तक विद्यालय में शिक्षकों की नियु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.