पटना, जून 26 -- उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने पीएमसीएच के प्राचार्य के निलंबन पर कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी एवं जनसुलभ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। भोजपुर की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। सरकार इस पूरे मामले को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है तथा जांच प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। यह भी पढ़ें- निशांत का काम बोलता है : संजय झा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने...