अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देव हॉस्पिटल में उपचार के दौरान कथित लापरवाही से दो साल नौ माह के मासूम की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच पूरी हो गई है। तीन सदस्यीय चिकित्सीय बोर्ड की रिपोर्ट में संबंधित डॉक्टरों को गंभीर लापरवाही का दोषी पाया गया है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने इस मामले में कार्रवाई के लिए महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को रिपोर्ट भेज दी है, साथ ही जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया है। सीएमओ द्वारा दो फरवरी को भेजी गई रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि शिकायतकर्ता विजय कुमार शर्मा ने अपने पुत्र माधव शर्मा की मौत के मामले में जांच की मांग की थी। जांच में पाया गया कि सराय खिरनी, आगरा रोड स्थित देव हॉस्पिटल में उपचार के दौरान पोस्ट ऑपरेटिव कॉम्प्लिकेशन के मैनेजमेंट में घोर लापरवाही बरती गई। इसके लिए...