अलीगढ़, जून 21 -- अलीगढ़, संवाददाता। एटा चुंगी स्थित चंद्रगुप्त हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद लापरवाही से प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने हॉस्पीटल संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर करीब चार घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया था। वहीं,थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव अलहदादपुर के मूल निवासी व वर्तमान में बाबा कॉलोनी, धनीपुर में रह रहे ओमप्रकाश शर्मा ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि पत्नी कल्पना शर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर 13 जून की सुबह चंद्रगुप्त हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सुबह करीब 10 बजे ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद कल्पना ने एक बेटी को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के कुछ समय बाद ही कल्पना की तबीयत बिगड़ने लगी थी। अ...