महोबा, फरवरी 16 -- महोबा, संवाददाता। चालक की लापरवाही से नगर पालिका का पानी का टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से हादसा टल गया है। लोगों ने लापरवाही के आरोप लगाए। सड़क पर टैंकर पलटनें से आवागमन में परेशानी हुई। बाद में टैंकर को हटाया गया। नगर पालिका के द्वारा ऊंचाई वाले स्थलों पर टैंकरों से जलापूर्ति कराई जा रही है। सोमवार को पालिका का टैंकर पानी लेकर जा रहा था। नगर पालिका कार्यालय के पास टैंकर का एकाएक संतुलन बिगड़ गया और टैंकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि टैंकर की चपेट में कोई नही आया। टैंकर पलटने के बाद सड़क में जाम की स्थित बन गईऔर वाहन फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक तेज गति से टैंकर ले जा रहा था। तेज गति से टैंकर को मोड़ने से संंतुलन बिगड़ गया और टैंकर पलट गया। हादसा में पानी फैल गया और टैंकर फट गया। बाद में सड़क से टैंकर को हटाया ग...