धनबाद, जुलाई 29 -- आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत लगातार बढ़ रहे क्लेम रिजेक्शन को गंभीरता से लेते हुए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) प्रबंधन ने सख्त कदम उठाया है। अब डॉक्टरों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यदि किसी मरीज का आयुष्मान क्लेम रिजेक्ट होता है तो संबंधित जिम्मेदार डॉक्टर और कर्मी के इंसेंटिव से राशि की कटौती की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि दस्तावेजों में छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में क्लेम वापस हो रहे हैं, जिससे अस्पताल को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसएनएमएमसीएच में पिछले कुछ दिनों से आयुष्मान भारत योजना के तहत भेजे जा रहे क्लेम बड़ी संख्या में रिजेक्ट हो रहे हैं। समीक्षा में पाया गया कि अधिकांश मामलों में डॉक्टरों के हस्ताक्षर नहीं होना, अस्पताल की मुहर नहीं लगना, ...