बलिया, जनवरी 30 -- चितबड़ागांव। कस्बा स्थित ऐतहासिक तेलिया पोखरा पर अतिक्रमण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं पोखरा के सुंदरीकरण को आए धन राजस्व विभाग की लापवारही से बाधित पड़ा है। बताया जाता है कि नगर पंचायत के मुख्य मार्केट में स्थित ऐतिहासिक पोखरा व भगवान शिव का मंदिर है, जो एक नगर के व्यवसायी द्वारा सैकड़ों वर्ष पहले बनवाया गया था। कभी इस पोखरे का जल इतना स्वच्छ रहा करता था कि बाजार के दिन क्षेत्र के किसान व व्यापारी स्नान कर पूजा अर्चन करते थे। लेकिन आज पोखरा चारों तरफ से अतिक्रमणकारियों का शिकार हो गया। यहां तक कि कई लोग अपने शौचालयों का गंदा पानी भी इसी पोखरे में छोड़ दिये हैं, जिससे बरसात होने पर गंदा पानी मंदिर में प्रवेश कर जाता है। इस पोखरे के जीर्णोद्धार व सुन्दरीकरण के लिए चेयरमैन अमरजीत ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.