प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज। हंडिया तहसील में पिछले संपूर्ण समाधान दिवस पर हुई सुनवाई के 50 प्रकरणों की डीएम ने 17 जिला स्तरीय अफसरों से जांच कराई। लापरवाही पाए जाने पर 11 लोगों पर कार्रवाई की गई। इसमें लेखपाल मोतिहा प्रबोध कुमार, अंकित श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार, सूरज लेखपाल पर विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए। उप निरीक्षक हंडिया नवी अहमद, ग्राम विकास अधिकारी सैदाबाद नरेंद्र कुमार यादव, ग्राम विकास अधिकारी हंडिया अतर सिंह, लेखपाल हंडिया अनुपम आनंद को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। लेखपाल हंडिया रजनीश कुमार, अखिलेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा। जबकि लेखपाल विवेक कुमार निराला को चेतावनी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...