रामपुर, जून 5 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से जुड़े मामलों में भी लापरवाही बरतने पर डीएम ने सहायक राजस्व लेखाकार सदर को निलंबित कर दिया है। साथ ही संबंधित कर्मचारियों के उत्तरदायित्व तय करते हुए कई अन्य पर भी कार्रवाई की है। रामपुर के डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने मानवाधिकार आयोग से जुड़े एक प्रकरण में कलक्ट्रेट कर्मचारी नीरज कुमार सिंह, तत्कालीन शिकायत लिपिक एवं वर्तमान सहायक राजस्व लेखाकार सदर को निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही शिकायत लिपिक अंकुर कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इसके अतिरिक्त अभिलेखागार आंग्ल शाखा में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा समय से डाक प्रेषित न किए जाने तथा मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में न लाने के संबंध में अमिता भटनागर, अभिलेखापाल आंग्ल एवं किरन सक्सेना, सहायक अभिल...