लापरवाही में तीन पंचायत सचिवों का रोका गया वेतन
पीलीभीत, मई 9 -- पीलीभीत। स्वगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन ग्राम पंचायत सचिवों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया है। इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्वगणना के तहत स्वयं स्वगणना करने समेत अन्य दस परिवारों की स्वगणना प्रतिदिन कराने और पंचायत सहायकों से प्रतिदिन पचास परिवारों की स्वगणना कराने के निर्देश दिए जाने के बाद जूम मीटिंग में कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें विकास खंड ललौरीखेड़ा के पंचायत सचिव प्रकाश राम आर्या, विकास खंड बरखेड़ा के पंचायत सचिव योगेश कुमार और कमल किशोर की लापरवाही सामने आई। इस पर डीपीआरओ रोहित भारती ने तीन ग्राम पंचायत सचिवों का आठ मई का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया और स्पष्टीकरण देकर तीन में जवाब देने के निर्देश दिए है। स्वगणना कार्य में किसी भी कर्मचारी की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.