बगहा, मार्च 11 -- बगहा। दहेज हत्या जैसे जघन्य मामले में केस के अनुसंधान में लापरवाही बरतने के मामले में एसपी ने चौतरवा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सह चौतरवा थाना अध्यक्ष राहुल सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान पुलिस निरीक्षक राहुल सिंह पुलिस केंद्र में अपना योगदान देंगे। एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि उनके द्वारा सोमवार की शाम एसडीपीओ बगहा व पुलिस अवर निरीक्षक राहुल सिंह के समक्ष चौतरवा थाने में कांड की समीक्षा की गई। कांड की समीक्षा में पाया गया कि 25 अगस्त को चौतरवा थाने में दहेज हत्या के मामले में अहीरवालिया निवासी अमित शाही पर एफआईआर दर्ज हुआ था। अनुसंधान पदाधिकारी के द्वारा इस मामले में ना ही अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई और ना ही इसमें वारंट प्राप्त करने का प्रयास किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...