लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 26 -- सदर कोतवाली के महेवागंज चौकी प्रभारी को एसपी संकल्प शर्मा ने लाइन कर दिया है। यह कार्रवाई ड्यूटी पर लापरवाही बरते जाने को लेकर की गई है। चौकी प्रभारी साहब लाल को कुछ दिनों पहले चौकी का प्रभार सौंपा गया था। एसपी के मुताबिक ड्यूटी पर लापरवाही और अन्य तमाम शिकायतों के चलते कार्रवाई की गई है। अभी तक महेवागंज चौकी पर किसी की तैनाती नहीं हुई है। एसपी ने बताया कि जल्द ही महेवागंज चौकी पर इंचार्ज की तैनाती होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...