प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज। सीडीओ हर्षिका सिंह ने बुधवार को संगम सभागार में जल शक्ति अभियान कैच द रेन अभियान की बैठक में अफसरों से अब तक किए काम की जानकारी ली। फीडिंग के कार्य में लापरवाही बरतने पर बीडीओ होलागढ़, बहरिया, कोरांव व शंकरगढ़ का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संरक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जल संचयन के परम्परागत तरीको के नवीनीकरण, वाटर शेड, रीयूज व रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाने के लिए अफसरों को उचित निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...